सुरेश प्रजापति का भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी के पद पर चयन

0
36

प्रजापति मंथन : झालावाड़ (राज.) झालावाड़ जिले के गायत्री कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार प्रजापति पुत्र छोटुलाल प्रजापति ASI का भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में विकास अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश प्रजापति ने अपने केरियर की शुरूआत 2004 से एक LIC एजेंट के रूप में की थी जिसके बाद वे 2016 से ब्रांच में टॉप करते हुए MDRT, गैलेक्सी क्लब हेतु चयनित हुए। अब वह वर्तमान में क्लब के चेयरमेन रहते हुए विकास अधिकारी के पद पर चयनित है। चयनित होने के पश्चात सुरेश को एक माह की ट्रेनिंग पर भेजा गया है।

सुरेश प्रजापति ने बताया कि आज उनकी बरसो की मेहनत रंग लाई है वे जब से एजेंट के रूप में कार्यरत थे तब से कड़ी मेहनत कर अपने केरियर को विकास की दिशा में लेकर चल रहे थे। उन्होने बताया कि एल. आई. सी. में परीक्षा फाइट कर वह विकास अधिकारी के पद पर चयनित हुए है। सुरेश का कहना हे कि आगे भी वह इसी तरह मेहनत कर अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगें और अपनी जिम्मेदारीयों को पुर्ण निष्ठा से निभाएंगें। वह नये एजेंट की भर्ती कर एलआईसी के कार्यो में विस्तार करेंगे।