NSG Commando अशोक कुंभकार 21 वर्ष देश सेवा कर घर लोटे, समाजजनों ने किया स्वागत

0
26

प्रजापति मंथन : आगर मालवा (म.प्र.) इंडियन आर्मी नायक (लांस दफेदार NSG COMMANDO) अशोक कुंभकार 20 वर्ष देश सेवा कर सेवा निवृत होकर अपनी जन्म भूमि अपने गांव अपने घर लोटे जिनका स्वागत सुसनेर आगर प्रजापति समाज ने डाक बंगला सोयत रोड़ पर स्थित महाकाली मंदिर में सभी समाजजनों ने अशोक कुंभकार को आतिशबाजी कर फुल माला पहनाकर स्वागत किया। अशोक कुंभकार ने अपने 21 वर्ष के सेवा के अनुभव को समाजजनों को बताया किस तरह उन्होने इंडियन आर्मी के साथ मिल कर दुश्मनों के छक्के छुड़़ाऐ है और उन्होने सरहद पर रहकर किस किस परिस्थितियाें का सामना किया है। अशोक की वीरता पुर्ण साहसी अनुभव सुनकर सभी लोग भाव विभोर हो उठे वहां पधारे सभी प्रजापति समाज के लोगों ने अशोक कुंभकार को शुभकामनाएं दी

अशोक कुंभकार के स्वागत में वर्तमान में सेवा दे रहे इंडियन आर्मी दीपक चौहान प्रजापति समाज नगर अध्यक्ष संजय चौहान, कोषाध्यक्ष संजय भेनिया, श्याम प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, पप्पू प्रजापत, शिव भेनिया, गोपाल, धर्मेन्द्र, देवकरण प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, सिद्धू प्रजापत आदि लोग मौजूद रहे।