प्रजापति मंथन समाचार पत्र के द्वारा तैयार किए गए वैवाहिकी प्लेटफार्म मंथन मेट्रोमोनियल के बारे में आपको अवगत करातें है। मंथन मेट्रोमोनियल एक प्रजापति समाज के लिए तैयार किया गया बहुत ही खूबसूरत वैवाहिक प्लेटफॉर्म है। जिस पर प्रजापति समाज के विवाह योग्य युवक–युवतियाँ अपना पंजीयन कर सकते हैं। जो अपने लिए या अपने पुत्र–पुत्री के लिए योग्य जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम साबित होने वाला है। इस पोर्टल को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि इसमें केवल वैवाहिकी सेवाओं की आवश्यकता वालों की ही एन्ट्री है। बिना अकाउंट बनाये कोई इसकी जानकारी को नहीं देख सकता और बायोडाटा देखने के लिए पहले प्लान का चुना करना होता है। बिना पेमेंट के कोई भी किसी बायोडाटा को एक्सेस नहीं कर सकता है। इसलिए यह पोर्टल प्रजापति समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है।
आजकल देखने में आता है कि लोग सोशल मीडिया पर और व्हाट्सएप्प पर ग्रुपों में बायोडाटा और फोटो भेजते रहते है। जिसमें उस डाटा के गलत हाथों में जाने का डर हमेशा बना रहता है। कई बार बायोडाटा के आधार पर लोगों से पैसे भी मांगे जाते है। इन सब घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह एक सुरक्षित और उपयोगी एप्प है।
चलिए हम इस पोर्टल से आपको रू–ब–रू कराते हैं। सबसे पहले तो आप मंथन मेट्रोमोनियल से कैसे जुड़ सकते हैं, उस पर हम बात करते हैं। सबसे पहले गूगल पर हमें मंथन मेट्रीमोनियल सर्च करना है। जैसे ही हम इसे सर्च करते है तो यहाँ पर मंथन मेट्रीमोनियल की वेबसाईट नजर आ जायेगी। जिस पर क्लिक कर हमें इसे ओपन करना है। इस प्रकार हम गुगल के माध्यम से सीधे ही इस पोर्टल को ओपन कर सकते है।
दूसरा तरीका गुगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड करने का है। जिसके लिए सबसे पहले हमें गुगल प्ले स्टोर पर जाकर वहाँ मंथन मेट्रीमोनियल सर्च करना है। यहाँ पर बहुत सारे एप्प नजर आयेंगे। उनमें से मंथन मेट्रीमोनियल के नाम व लोगो वाले एप्प को खोलना है। यहाँ पर ध्यान रखें मंथन मेट्रीमोनियल के नाम के साथ प्रहलाद कुमार प्रजापति का नाम अवश्य चेक कर लें। क्योंकि बहुत सारे मिलते झुलते नाम भी आ जाते है। इसलिए इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
मंथन मैट्रीमोनियल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें : –
इस पर रजिस्ट्रेशन करना बहुत ही आसान है। जैसे ही आप मंथन मैट्रीमोनियल एप्प को खोलेंगे तो आपके सामने इसका होम पेज आएगा। जो आपकी वेलकम स्क्रीन है, जैसे ही इसमें आगे बढ़ते है इसका मुख्य इंटरफेस आ जाएगा। यह आने के बाद हमारे पास इस एप्प में लाॅग इन होने के दो ऑप्शन होते हैं। पहला पुराने आईडी पासवर्ड द्वारा और दूसरा नया रजिस्ट्रेशन करके। यदि हमने पहले भी इस एप्प का उपयोग किया है तो उसी आईडी से इसे लॉगइन कर सकते है। और यदि आप इसे पहली बार उपयोग कर रहें है तो इस पर आपको अपना अकाउंट बनाना होगा।
यहाँ ध्यान रखें इस एप्प पर जिसके लिए जीवनसाथी ढूंए रहे है उसी के नाम से रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे नीचे साइनअप का बटन दिख रहा है। इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक फार्म आपन हो जायेगा। इसमें नाम, लास्ट नाम, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाईल नंबर, कास्ट, मातृभाषा आदि भरने होते है। इसमें सभी जानकारी अंग्रेजी में ही भरें। ध्यान रखे नाम और लास्ट नाम में खाली स्पेस नहीं रखे। कई बार नाम के साथ स्पेस देने से यह फार्म सबमिट नहीं करता है। यह सब भरने के बाद कन्टीन्यू पर क्लिक करें।
इसके बाद आपसे बेसिक डिटेल पूछी जायेगी। जिसमें कंट्री (देश का नाम) सलेक्ट करें, उसके बाद प्रदेश का नाम चुने। उसमें से अपने शहर का चुनाव करें। इसके बाद अपनी वैवाहिक स्थिति चुने और कन्टीन्यू पर क्लिक करें। इसके बाद अगले स्टेप पर अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। जिसमें सबसे पहले आपने कहाँ तक पढ़ाई की है उसके आप्शन सलेक्ट करें। अगले आप्शन में आप किस क्षेत्र में कार्य करते है उसे चुने। इसके बाद अपनी आय के बारे में आप्शन चुने। उसके बाद अपने व्यवसाय का चुनाव करें, फिर उसके बाद अपने पद या पोस्ट का चुनाव करें।
अब फिर कन्टीन्यू पर क्लिक करें। अब अपनी लाईफ स्टाइल की जानकीरी भरें और कन्टीन्यू पर क्लिक कर आगे बढ़े। अब अपनी धार्मिक जानकारियां जैसे गौत्र, राशि आदि भरें और क्न्टीन्यू पर क्लि करें। अब अंतिम आप्शन में आपको अपनी फोटो लगानी है। फोटो का चुनाव करें और नीचे कन्टीन्यू पर क्लक करें। इसके बाद आपकी जानकारी सबमिट हो जायेगी और आपको कान्ग्रेच्युलेशन का का मैसेज दिखाई देगा। इसके बाद आपको फिर लाॅगइन करने का ऑप्शन दिया जायेगा। अब अपनी आइडी और पासवर्ड से लॉगइन कर सकते है।
नये यूजर जब पहली बार आईडी बनाते है तो उन्हें आईडी को एक्टीवेट करना होगा है। उसके लिए अपने ईमेल आईडी के इनबॉक्स में जाकर मंथन मेट्रीमोनियल के द्वारा भेजे गये ईमेल वेरीफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके कर सकते है या हमारे नंबर पर मैसेज करके अपनी आईडी एक्टीवेट करवा सकते है। इसके बाद इसमें दिये गये प्लान में से कोई भी प्लान सलेक्ट करके ऑनलाईन पेमेंट कर सकते है।
इसमें विशेष बात यह है कि आपको किसी को भी अलग से पेमेंट करने की आवश्यकता नहीं है। इसी पोर्टल पर आपको अपनी आवश्यकतानुसार चुने गये प्लान के आधार पर ही पेमेंट करना होता है। इसके अलावा नहीं। यदि कोई हमारे नाम से किसी प्रकार का पेमेंट मांगता है तो उसकी जानकारी 9414469534 नंबर पर जरूर दें। उसके बाद ही पेमेंट करें।