प्रजापति समाज सेवा संस्थान झालावाड़ के तत्वधान में झालावाड़ जिले का सप्तम् प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तथा वर्ष 2024 एवं 2025 में राजकीय सेवा में चयनित होने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन 3 अगस्त 2025 को झालावाड़ जिला मुख्यालय पर होने जा रहा है। जिसके स्थान की जानकारी शीघ्र ही इसी पेज पर अपडेट कर दी जायेगी।
सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए सभी प्रतिभाओं को यह ऑनलाईन फार्म भरना आवश्यक है। सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके है। अपनी अंकतालिका के अनुसार फार्म में सभी जानकारी भरें एवं अंकतालिका की स्वयं प्रमाणित प्रति कार्यक्रम के दिन काउंटर पर जमा करवानी होगी। फार्म भरने के बाद उसकी एक प्रति आपके द्वारा दी गई ई-मेल पर भेज दी जायेगी।
सम्मानित की जाने वाली प्रतिभायें :-
- साथ ही जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली प्रतिभाऐं भी इसमें शामिल हो सकती है।
- जिले के कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्रायें इसमें शामिल हो सकते है।
- विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा।
- वर्ष 2024 एवं 2025 में राजकीय सेवा में चयनित होने वाले कर्मचारी एवं अधिकारी।
ऑनलाईन फार्म भरने की अंतिम तिथि : 28 जुलाई 2025 (रात्रि 12 बजे तक है)
कार्यक्रम दिनांक : 03 अगस्त 2025, रविवार
समय : प्रात: 11.30 बजे से
स्थान :
प्रजापति समाज सेवा संस्थान के द्वारा होने वाले इस आयोजन में सभी समाजबंधु सादर आमंत्रित है। इस आयोजन की सूचना सभी तक पहुंचायें और झालावाड़ जिले का प्रत्येक प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा इस आयोजन में शामिल हों, ऐसा हम सभी मिलकर प्रयास करें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9887064525, 9875039534, 9928884503, 7976336776, 9166480559, 9928571511 पर संपर्क कर सकते है।
