श्री यादे माता स्मरण दिवस पर 31 मार्च को प्रजापति समाज निकालेगा विशाल वाहन रैली

0
14

प्रजापति मंथन : उज्जैन (म.प्र.) अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ द्वारा पिछले साल की तरह इस साल भी श्री यादें माता स्मरण दिवस के उपलक्ष्य में विशाल वाहन रैली का आयोजन जिला अध्यक्ष गुलाबचंद प्रजापति एवं युवा अध्यक्ष कमल नंदवाना के संयुक्त नेतृत्व में किया जा जाएगा । वाहन रैली 31 मार्च रविवार को प्रातः 9 बजे आगर रोड़ स्थित सामाजिक न्याय परिसर से प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री लश्करी प्रजापति समाज धर्मशाला पर श्री यादें माता की महा आरती कर समाप्त होगी।

महासंघ के जिला महासचिव प्रकाश प्रजापति व राज उदयवाल द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि विशाल वाहन रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव सीए मनोज प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छगनलाल चक्रवर्ती, पार्षद कैलाश प्रजापति, प्रदेश सचिव राजू बाबा, सांस्कृतिक कला प्रकोष्ठ प्रमुख कवि दुलीचंद प्रजापति रहेंगे। प्रजापति समाज की आराध्य कुलदेवी मां श्री यादें माता का स्मरण दिवस शीतला सप्तमी के रूप में पूरे भारत वर्ष में बनाया जाता है।

उज्जैन में अनुठी पहल के साथ स्मरण दिवस को प्रजापति समाज विशाल वाहन रैली के रूप में समाज में जन जागृति के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया जाता है। महासंघ प्रमुख महामंत्री संदीप प्रजापति, दीपक प्रजापति, अशोक भदेरा, समृद्ध देवलिया, गोकुल प्रजापति, शिवसेना प्रमुख दिनेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, तरुण प्रजापति, ऋषि प्रजापति, सचिन प्रजापति, शंकर प्रजापति, दीपक प्रजापति, आशीष प्रजापति, कमलेश प्रजापति पिंटू प्रजापति, भावेश प्रजापति द्वारा संयुक्त रूप से पूरे प्रजापति समाज को विशाल वाहन रैली में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने व रैली में पधार कर इस रैली को ऐतिहासिक बनाने का आवाह्न किया।