प्रजापति मंथन : जोधपुर / राजस्थान
जोधपुर के झालामण्ड में प्रजापति समाज की कुलदेवी भक्त शिरोमणि श्री श्रीयादे माता का भव्य मंदिर बना हुआ है। जहाँ पर प्रतिवर्ष माघ महिने की द्वितीया को श्री यादे माता का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
माना जाता है कि झालामण्ड में स्थित श्रीयादे माता मंदिर राजस्थान का पहला मंदिर है। उसके बाद धीरे – धीरे राजस्थान के अन्य जिलों में भी मंदिरों का निर्माण होना प्रारम्भ हुआ। इसे श्रीयादे धाम के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ का संचालन श्री प्रजापति कुम्हार समाज विकास संस्थान झालामण्ड जोधपुर के नाम से रजिस्टर्ड संस्था है जो यह सभी प्रकार की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य देखती है।
कहा जाता है कि कोई भी नेता झालामण्ड आता है जो श्रीयादे धाम जरूर आता है। लम्बे – चौडे क्षेत्र में फैला यह मंदिर दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होता है। इस पावन धाम से प्रजापति समाज की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।


