मालवी प्रजापति समाज मंदिर पीपलिया पर मुल्की पंचायत की बैठक दिनांक 4 जनवरी 2026 को पंचायत अध्यक्ष प्रहलाद कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मंदिर की छत की मरम्मत करने तथा नये मंदिर शिखर का निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रत्येक गाँव एवं ग्राम पंचायत पर प्रतिनिधि नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। आगामी बैठक में प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जायेगी। साथ ही समाज के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के विषय पर चर्चा की गई।
बैठक में मालवी प्रजापति समाज धर्मशाला समिति दुधाखेड़ी की कार्यकारिणी तथा सम्मेलन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश प्रजापति का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में समिति के सचिव शिवनारायण प्रजापति, कोषाध्यक्ष कैलाशचंद प्रजापति, उपाध्यक्ष शिवश्ंकर प्रजापति, दौलतराम प्रजापति, रामदयाल प्रजापति, केशुराम प्रजापति, रामनारायण प्रजापति, दुधाखेड़ी धर्मशाला अध्यक्ष रघुनाथ प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, विनोद प्रजापति, उदेराम प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, भागीरथ प्रजापति, राजाराम प्रजापति , कालूराम प्रजापति, रामलाल प्रजापति, हरिश प्रजापति, धन्नालाल, मुकेश प्रजापति, रोडूलाल सहित समाजबंधु उपस्थित रहे।


