श्री श्रीयादे माता मंदिर बाघेर जिला झालावाड़

झालावाड़ जिले में स्थित श्री श्रीयादे माता का भव्य मंदिर बाघेर में

0
119
श्री यादे माता मंदिर बाघेर

झालावाड़ जिले के बाघेर कस्बे में तालाब किनारे श्रीयादे माता का भव्य मंदिर स्थित है। जिसमें श्रीयादे माता की भव्य प्रतिमा विराजमान है। यह मंदिर प्रजापति समाज के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र है। यह मंदिर शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति पाने के लिए भक्तों के बीच प्रसिद्ध है, और यहाँ विशेष रूप से भक्तों द्वारा परिक्रमा की जाती है। यह मंदिर प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादे माता को समर्पित है। 

इस मंदिर में सभी प्रकार की व्यवस्थायें प्रजापति समाज के द्वारा की जाती है।यहाँ पर प्रतिवर्ष जन्मोत्सव एवं मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया जाता है।

मंदिर का प्रबंधन : श्रीयादे माता मंदिर का प्रबंधन प्रजापति समाज बाघेर के द्वारा किया जाता है। जिसकी कार्यकारिणी बनी हुई है। कार्यकारिणी में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र प्रजापति, चौथमल प्रजापति, चन्द्रप्रकाश प्रजापति शामिल है।

स्थान: यह मंदिर राजस्थान के झालावाड़ जिले के बाघेर गांव में स्थित है। जिसके निकट अरावती पर्वतमाला की श्रृंखला मौजूद है। जिसकी सुन्दरता देखते ही बनती है। बारिश में यहाँ की हरियाली वातावरण को मनमोहक बना देती है। मंदिर तालाब के किनारे स्थित है, जहाँ पर बारिश के समय चारों और पानी भरा रहता है।

महत्व: श्रीयादे माता को प्रजापति समाज की कुलदेवी माना जाता है, इसलिए यह मंदिर उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

मान्यताएं: भक्तों का मानना ​​है कि मंदिर में परिक्रमा करने से शारीरिक पीड़ा और मानसिक कष्टों से राहत मिलती है।