प्रजापति समाज का छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न

0
93

प्रजापति मंथन : बारां। जिले के अटरू में सियाराम रिर्सोट में प्रजापति समाज के छात्रावस का भव्य शिलान्यास व प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ। राजेन्द्र प्रजापति व हेमराज प्रजापति ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा हाल ही में प्रजापति समाज को छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की थी।

जिसका शिलान्यास और साथ में ही संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बारां-अटरू विधायक पानाचन्द मेघवाल ने कहा कि हमने प्रजापति समाज को उनके हक के आधार पर छात्रावास की जमीन आवंटित की है। यह प्रजापति समाज का अधिकार था, जो हमने पुरा किया है। कांग्रेस की सरकार आने पर छात्रावास के भवन निर्माण में भी सरकार सहयोग करेगी।

उन्होने कहा कि समाज को शिक्षित होना अतिआवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजापति समाज सेवा समिति के अध्यक्ष व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष देवकिशन प्रजापति ने की। उन्होने कहा की कांग्रेस सरकार ने प्रजापति समाज के लिए छात्रावास के लिए भूमि आवंटित की, उसको प्रजापति समाज कभी नही भूलेगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार उदयवाल, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद प्रजापति, महिला प्रदेशाध्यक्ष विजयलक्ष्मी प्रजापति, महिलाउपाध्यक्ष सुमन प्रजापति, प्रदेश संगठन मंत्री आशा प्रजापति, बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रजापति, हाडौती प्रजापति समाज सुधार संघ के संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रजापति, संभागीय अध्यक्ष ईश्वर प्रजापति, कोटा जिला अध्यक्ष तुलसीराम प्रजापति,

कोटा संभाग मंत्री जमूना शंकर प्रजापति, पूर्वी प्रजापति समाज जिला अध्यक्ष हेमराज प्रजापति, कोटा जिला महामंत्री किशोर प्रजापति, कोटा देहात जिला अध्यक्ष रमेश प्रजापति, अंता वार्ड पार्षद बाल मुकुंद प्रजापति, सांगोद वार्ड़ पार्षद महेंद्र प्रजापति, छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील प्रजापति, राजेन्द्र कटारिया, कोटा छात्रसंघ उपाध्यक्ष संदीप प्रजापति, कुमार महासभा के जिला अध्यक्ष द्वारकालाल प्रजापति, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील प्रजापति व योगेश प्रजापति, मंच पर मौजूद रहे बियालीसा प्रजापति समाज के सरपंच मूलचंद प्रजापति, एवं कोषाध्यक्ष गणेशाराम पोटर आने वाले सभी अतिथियों का एवं समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में अटरू से समाज के हेमराज प्रजापति, ओम प्रकाश प्रजापति, हेमराज कपूर, रामभरोस अजमेरा, कैलाश प्रजापति, मानसिंह प्रजापति, हुकुम चंद बारवाल, रामदयाल टेलर, हेमराज सामरिया, जगदीश अजमेरा, धन्नालाल बारवाल, अमरलाल प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापति, ओमप्रकाश अजमेरा, रामप्रसाद प्रजापति आदि का महत्वपुर्ण सहयोग रहा।