NSG कमांडो अशोक कुंभकार हुए सेवा निवृत्त, नगर आगमन पर होगा भव्य स्वागत

0
33

प्रजापति मंथन : सोयतकलाँ (म.प्र.) सोयतकलाँ (देवली) निवासी अशोक कुंभकार (NSG कमांडो) के पद से सेवा निवृत्त हो गये है जिनका 2 मार्च 2024 को स्वयं निवास सोयतकलाँ आने पर नगर वासी पिड़ावा चौराहा, (सोयतकलां) पर भव्य स्वागत करेंगें। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमांडो अशोक कुंभकार ने भारतीय सेना में 20 साल अपनी सेवाएं दी है और अब 20 साल के देश सेवा के उपरांत वह अपने घर लोट रहे है। नगर वासी उनके संघर्ष पुर्ण देश सेवा को नमन करते हुए उनके स्वागत की तैयारी में लगे हुए है। 2 मार्च को दोपहर 2:30 बजे पिड़ावा चौराहा (सोयतकलां) में उनका भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा।