किशनगढ़ में श्रीयादे माता की जयंती पर प्रजापति समाज ने निकाली शोभायात्रा

बालिकाओं ने लाठी से करतब दिखा कर किया आकर्षित, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

0
17

प्रजापति मंथन : किशनगढ़/बांरा (राज.) जिले के किशनगढ़ कस्बे में श्रीयादे शक्ति सेना और प्रजापति समाज की ओर से 11 फरवरी को श्रीयादे माता जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर अमरनाथ छतरी स्थित प्रजापति पंचायत भवन से शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पुराना शहर स्थित मटका मंडी के श्रीयादें माता मंदिर पहुंच कर भामाशाह सम्मान समारोह में तब्दील हो गई। यहां समाज की प्रतिभाओं और भामाशाहों का आयोजन किया गया।

जयंती महोत्सव के तहत बीती रात मटका मंडी स्थित मंदिर पर एक शाम श्रीयादें माता के नाम भजनसंध्या का आयोजन करने के बाद रविवार को अमरनाथ छतरी स्थित समाज भवन से शोभायात्रा का आगाज काचरिया पीठाधीश्वर जयकृष्ण देवाचार्य महाराज के सान्निध्य में हुआ। शोभायात्रा में आकर्षक झांकिया सजाई गई। समाज के लोग नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा अमरनाथ छतरी, आरओबी, मुख्य बाजार, मुख्य चौराहा, बालाजी मंंदिर, पुरानी मील चौराहा, सुमेर टॉकिज तिराहा, यज्ञनारायण अस्पताल, कालेज, अंबेडकर सर्किल, खिड़की वाले बालाजी होते हुए सरवाड़ी गेट स्थित श्री यादें मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में समसामयिक विषयों पर बनाई गई झांकियां समाजोत्थान के साथ भारत उत्थान का संदेश देती चल रही थी। राम दरबार, राजा दक्ष, श्रीयादें माता, राधा कृष्ण, चाक कुम्हार की झांकियां शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र रही। श्रीयादे शक्ति सेना के अध्यक्ष चेतन प्रजापति ने बताया कि शोभायात्रा के मटका मंडी स्थित श्रीयादें माता मंदिर पहुंचने तक व्यवस्थाओं में समाज के चर्तुभुज प्रजापति, किशनलाल प्रजापति, पवन प्रजापति, राकेश प्रजापति, रमेश प्रजापति, यशवंत प्रजापति, भागचंद प्रजापति, एडवोकेट गणेश प्रजापति, शिव प्रजापति, रमेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, देवेंद्र प्रजापति, महावीर प्रजापति, जितेन्द्र

प्रजापति, गोपाल प्रजापति, त्रिलोक प्रजापति, मनीषा प्रजापति, कोमल, लक्ष्मी, विमला सहित समाज के विभिन्न संगठनों के लोगों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रजापति समाज विकास समिति, प्रजापति समाज पंचायत भवन समिति गांधीनगर, श्रीयादें प्रजापति नवयुवक मंडल मटका मंडी, श्रीयादें प्रजापति नवयुवक मंडल राजारेडी, प्रजापति समाजसेवा संस्थान मटका मंडी, श्रीयादें प्रजापति नवयुवक मंडल गांधीनगर, प्रजापति युवा शक्ति संगठन मदनगंज और प्रजापति महिला मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए। मटका मंडी स्थित श्रीयादें माता मंदिर पर भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे समाजबंधु जयश्रीराम लिखी पताका लिए चल रहे थे।

उसके बाद अश्व पर सवार समाजबंधु ध्वज उठाए थे। पीछे पूरा समाज चल रहा था। डीजे की धुन पर समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे नृत्य कर अपनी खुशी प्रदर्शित कर रहे थे। शोभायात्रा के मुख्य चौराहे पर पहुंचने के बाद समाज के अखाड़े की श्वेत वस्त्र धारित बालिकाओं ने लाठी दंड के सहारे करतबों का प्रदर्शन किया। करतबों के सहारे बालिकाओं ने कमजोर नहीं होने तथा आत्मरक्षा का संदेश दिया। हजारों की संख्या में शामिल समाजबंधुओं ने शोभायात्रा में अनेकता में एकता का संदेश देते हुए श्रीयादें माता को श्रद्धा के साथ याद किया।