Thursday, March 23, 2023
HomePrajapati Samajकालूराम प्रजापति बने झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महासचिव

कालूराम प्रजापति बने झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महासचिव

प्रजापति मंथन : झालावाड़। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुमोदन पर झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें पिड़ावा से कालूराम प्रजापति को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
जिले की घोषित की गई नवीन कार्यकारिणी में प्रजापति समाज से एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें जिला कार्यकारिणी में जगह देते हुए अहम पद दिया गया है।

कालूराम प्रजापति नगर पालिका पिड़ावा में वाइस चेयरमैन रह चुके है तथा वर्तमान में भी पार्षद के पद पर है। कांग्रेस के लम्बे समय से कर्मठ कार्यकर्ता है तथा राजनीति में अपनी सक्रिय भागीदारी रखते आये है।

कालूराम प्रजापति 3 बार पार्षद रह चुके है तथा 2 बार इनकी धर्मपत्नी कन्या बाई प्रजापति पार्षद रह चुकी है। जिला कांग्रेस कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से जिले के प्रजापति समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है एवं सोशल मीडिया पर बधाई शुभकामनाएँ दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!