Monday, March 20, 2023
HomePrajapati Samajदेवकिशन प्रजापति बने बारां कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष

देवकिशन प्रजापति बने बारां कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष

प्रजापति मंथन : बारां। बारां जिला कांग्रेस कमेटी की घोषित की गई नवीन कार्यकारिणी में देवकिशन प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिले की घोषित की गई नवीन कार्यकारिणी में प्रजापति समाज से एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें जिला कार्यकारिणी में जगह देते हुए अहम पद दिया गया है।

देवकिशन प्रजापति बारां में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते है तथा क्षेत्रीय विधायक पानाचंद मेघवाल एवं मंत्री प्रमोद जैन भाया के करीबी है। पार्टी के कार्यक्रमों में इनकी सक्रिय भूमिका देखने को मिलती है। वर्तमान में ग्राम पंचायत आटोन के सरपंच प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए पंचायत में विकास कार्यो की अनवरत धारा बहाई है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में मजबूत पकड़ भी बनी हुई है।

अगर हम बात करें समाज की तो देवकिशन प्रजापति समाज के संगठनों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते रहते है। वर्तमान में वे अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष भी है। जिला कांग्रेस कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से जिले के प्रजापति समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है एवं बधाई शुभकामनाएँ देने वालों का तांता लग रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!