महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पुणे में संपन्न

0
40

प्रजापति मंथन : पुणे। आलंदी, तालुका खेड़, पुणे (महाराष्ट्र) में 25 एवं 26 मई, 2025 को अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम महासंघ के राष्ट्रीय चेयरमेन पाटरी एवं ईट भट्टों की समिति श्रीदत्ताजी कुंभार के नेत्रत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसमें महाराष्ट्र एवं अन्य प्रदेशों से आये हुये मिट्टी एव टेराकोटा मूर्तियों के प्रसिद्धि प्राप्त शिल्पकारों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से प्रदेशाध्यक्षों, सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। राजस्थान के जोधपुर संभाग से रा. का अध्यक्ष लूणचन्द जी सिनावडिया, रा. संरक्षक भवर पॉटर, रा. सचिव प्रजापति महेन्द्र मावर, पाली जिला अध्यक्ष एड ललित मेड़तिया, जालौर से कानारामजी एनिया, इंद्रजीत ओड़िया आदि शामिल हुए। झालावाड़ से प्रदेश सचिव पन्ना लाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति, कमल प्रजापति, सेठ कुमार प्रजापति, गागोरनी समिति से शिवनारायण प्रजापति एवं उनकी टीम शामिल हुई

राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जी कुंकलेकर गोवा, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव CA मनोज प्रजापत इंदौर, राष्ट्रीय संयोजक RBK प्रजापति मुंबई, रा. महिला अध्यक्ष शीला जी छत्तीसगढ़, रा. युवा अध्यक्ष विशाल जी वर्मा हरियाणा, रा. कोषाध्यक्ष भेरूलाल जी मुंबई, महाराष्ट्र अध्यक्ष रंगनाथजी सूर्यवंशी, राजस्थान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद टाक, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ, पूर्व राज्य सभा सदस्य दिनेशजी अनावड़िया गुजरात, गोवा MLA प्रमेंद्र जी सेठ और खादी ग्रामोद्योग आयोग के डायरेक्टर डॉ. SP मिश्रा आदि ने गोरोबा काका की तस्वीर का दीप प्रज्वलन करके माटीकला विकास पर कार्यशाला सम्पन्न की गई। कार्यक्रम संचालन संजय राजे पुणे और अंत में धन्यवाद रा. अध्यक्ष सतीश जी कुंकलेकर द्वारा अर्पित किया।