17 अप्रैल को झालरापाटन में होगा भव्य शौभायात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन

0
14

प्रजापति मंथन : झालावाड़ (राज.) जिले के झालरापाटन शहर में प्रजापति धर्मशाला में 17 अप्रैल 2024 को भव्य शौभायात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। समाज के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से सुन्दर काण्ड होगा और अगले दिन 17 अप्रैल को शौभायात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन प्रात: 9 बजे से प्रारम्भ कर दिया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष भाग लेंगें। शौभायात्रा अपने पुर्व निर्धारित मुख्य मार्गो से होकर गाजे बाजे के साथ निकलेगी और अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी। दोपहर 1 बजे हवन एवं अभिषेक किया जाएगा और अंत में भोजन प्रसादी का वितरण होगा।