प्रजापति मंथन : झालावाड़ (राज.) मालवी प्रजापति समाज समिति सुसनेर के तत्वाधान में पंचायत कथा एवं कलशयात्रा का आयोजन 20 व 21 मई को रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथि संत श्री सिद्धगिरीजी महाराज तथा महंत स्वामी रामनारायण जी महाराज मिश्रौलीधाम होंगे।
कार्यक्रम के अन्तर्गत 20 मई को श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन होगा तथा 21 मई को प्रात: 9 बजे कलशयात्रा प्रारंभ होगी जो माँ कालिका माता मंदिर से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल सुमन मैरिज गार्डन में जायेगी। इसके पश्चात संतो के प्रवचन होंगे तथा उसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा।

