श्रीयादे मां विकास समिति की कार्यकारिणी का किया विस्तार

0
21

प्रजापति मंथन : कोटा (राज.) श्रीयादे मां विकास समिति कोटा की कार्यकारिणी का विस्तार करने व श्रीयादे माता जयंती मनाने की रूपरेखा तैयार के उद्देश्य से 21 जनवरी को बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समाज के कई व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें कृष्ण मुरारी प्रजापति को मुख्य संरक्षक, बद्रीलाल प्रजापति को संरक्षक, धीरज प्रजापति को कोषाध्यक्ष, सुनील प्रजापति को अध्यक्ष, सतीश चंद्र प्रजापति महामंत्री और उपमहामंत्री उमाशंकर प्रजापति को बनाया गया।

साथ ही श्रीयादे माता जयंती बड़ी धुमधाम से शोभायात्रा के साथ शांति आश्रम हरीतिमा पट्‌टी टीवीएस चौराहा श्रीनाथपुरम में मनाई जाएगी यात्रा के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। बैठक में मूलचंद प्रजापति, डी एल चक्रधारी, दिनेश प्रजापति, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, बालचंद प्रजापति, तुलसीराम प्रजापति, अजय प्रजापति, नन्दलाल प्रजापति, पवन कुमार प्रजापति, अमन प्रजापति, रोहित प्रजापति, कल्याणमल प्रजापति, रामप्रसाद प्रजापति, कृष्ण गोपाल प्रजापति, रामद्वारका बाई, मूर्ति बाई, ममता प्रजापति, बाली बाई, कांतिबाई और संगीता प्रजापति मौजूद रहे।