शिक्षा व सरकारी नोकरी जैसे कई मुद्दो को लेकर हुई बैठक

0
18

प्रजापति मंथन : दौसा (राज.) जिले के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में दक्ष प्रजापति यूनियन ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रजापति समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासनिक सेवाओं में समाज को भागिदारी मिल सके और शिक्षा के क्षेत्र में भी समाज को सभी सुविधाएं मिल सके जिससे समाज का विकास हो और समाज आगे बढ़े। समाज को हर क्षैत्र में सफलता मिल सके। समाज का युवा वर्ग उच्च शिक्षा प्राप्त कर उंचे पद तक पहुंच सके।

साथ ही समाज में चल रही सामाजिक कूरूतियों पर रोकथाम हो समाज को राजनीति में भागीदारी मिले आदि विषयों पर चर्चा की गई। डीपीयू के द्वारा समाज बंधुओ से आग्रह है की जो भी समाज में आर्थिक स्थिति से कमजोर व असहाय बच्चे हैं और शिक्षा ग्रहण करना चाह रहे हैं ऐसे बच्चों के नाम पता करके बताएं, डीपीयू परिवार उनकी सहायता करने के लिए तत्पर है। इस मीटिंग में ट्रस्टी राजकुमार प्रजापति अणतपुरा, प्रदेश महासचिव विनोद प्रजापत कानेटी,

प्रदेश वरिष्ठ सलाहकार शिवचरण प्रजापति, प्रदेश मंत्री चिरंजीलाल प्रजापति, कमलेश प्रजापति, प्रदेश चिकित्सा प्रभारी डॉ. बी एल प्रजापति, दौसा जिला अध्यक्ष मुकेश प्रजापति, जिला महासचिव कमलेश प्रजापति, जिला संयोजक मुकेश प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष राकेश प्रजापति, महुआ तहसील संरक्षक पप्पू लाल प्रजापति, महुआ तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रजापति, लालसोट तहसील अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति, नांगल राजावतान तहसील अध्यक्ष मुकेश प्रजापति, लवाण तहसील अध्यक्ष नवल प्रजापति, सिकराय तहसील अध्यक्ष भगवानसहाय प्रजापति, धर्मसिंह प्रजापति, जगदीश प्रजापति, रामअवतार प्रजापति, रमेश प्रजापति, महेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, रिंकू प्रजापति, आदि समाज बंधु उपस्थित थे।