प्रजापति समाज ने कांग्रेस और भाजपा से राजस्थान में18 सीटों पर समाज प्रतिनिधि को टिकट देने की मांग की

0
267

प्रजापति मंथन : प्रतापगढ़। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के संभागीय अध्यक्ष भोलाराम प्रजापत और प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष हीरालाल प्रजापत ने बताया कि राजस्थान में प्रजापत समाज की जनसंख्या पहले से काफी बड़ गई है लगभग 80 लाख है।

उदयपुर संभाग में सात लाख से अधिक होने के बावजूद दोनो ही प्रमुख राजनीतिक पार्टीयों कांग्रेस और भाजपा ने कभी भी प्रजापत समाज के व्यक्ति को विधानसभा व लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाकर टिकिट नहीं देती है। समाज को केवल पार्षद का टिकिट देकर संतुष्ट करने का प्रयास किया जाता है। संभागीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रजापत ने बताया कि अब समाज की युवा पीढ़ी अपने अधिकारो के प्रति सजग और जागरूक हो गई है।

दोनों ही राजनीतिक पार्टीयों भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस से आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान की 8 प्रतिशत आबादी के अनुसार भागीदारी चाहती है। जिसके चलते दोनों ही पार्टीयों से 18-18 टिकिटो की मांग करती है। प्रजापत ने बताया की दोनों राजनीतिक पार्टीयां हमारी मांग पर विचार करें, जबकि भाजपा की और से उदयपुर संभाग में एक टिकिट मावली विधानसभा सीट से समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी का कार्य करने वाले पूर्व मंडल महामंत्री और वर्तमान उदयपुर जिला कार्यकारिणी सदस्य विष्णु प्रजापत को टिकिट देने की मांग की है।

प्रजापति समाज अब अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक हो गया है। दोनो ही राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टीयों भानतीय जनता पार्टी व कांग्रेस से आगामी विधानसभा संख्या के अनुपात में प्रजापति समाज ने पहली बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टीयों से 18-18 टिकिट दिये जाने की मांग की है। संभागीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रजापत ने बताया कि समाज में कुम्हार प्रजापति के नाम पर अन्य समाज के व्यक्तियों को टिकिट बांटने के कृत्य को गलत बताया है।

साथ ही कहा कि भाजपा की प्रथम लिस्ट में प्रजापति समाज के एक भी व्यक्ति का नाम नहीं आया है। समाज को टिकिट नहीं दिए जाएं पर शीघ्र ही समाज के पंचों की बैठक आयोजित कर उचित निर्णय लिया जाएगा।