प्रजापति समाज की महिला मंडल ने किया फागोत्सव का आयोजन

0
17

प्रजापति मंथन : कोटा (राज.) जिले के दादाबाड़ी स्थित प्रजापति छात्रावास में हाडोती प्रजापति समाज सुधारक संघ महिला मंडल द्वारा 22 मार्च को फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रजापति समाज के अध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति ने बताया कि फागोत्सव कार्यक्रम में कृष्ण बनी पिंकी प्रजापति व राधा बनी ज्योति प्रजापति, वंदना चक्रधारी, तुलसी प्रजापति, मनभर प्रजापति, सरोज प्रजापति, मंगला प्रजापति सूतड़ा, गायत्री प्रजापति, सुशीला प्रजापति, सुनीता प्रजापति,

कलावती प्रजापति, सीमा प्रजापति, लाड प्रजापति, ज्योति प्रजापति, सुनीता प्रजापति हाटवा, मन्नू प्रजापति, मीना प्रजापति और मनीषा प्रजापति आदि महिलाओं के नेतृत्व में आज छात्रावास पर फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया फागोत्सव में महिलाओं ने एक दूसरे के गुलाल लगाई और भजनों पर नृत्य किया। फागोत्सव कार्यक्रम में व्यवस्थाओं के लिए समाज के संरक्षक बाबूलाल रेनवाल व ओम प्रजापति ने सहयोग किया।

महामंत्री अमृतलाल प्रजापति (LIC), कोषाध्यक्ष अमृत लाल प्रजापति (बंबोरी डाबर) और इंजिनियर रामकरण प्रजापति, सूरजकरण प्रजापति ने सभी को गुलाल लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी महिलाओं ने सामूहिक भोजन किया। अशोक हाटवा , सुरेंद्र प्रजापति , नरोत्तम प्रजापति , राधा किशन कुकड़ेसरा (अध्यापक) ने अल्पाहार और जलपान व्यवस्था में सहयोग किया।