गागोरनी में होगा प्रजापति समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

2
244

प्रजापति समाज का राजस्थान एवं मध्यप्रदेश का प्रतिभा सम्मान समारोह गागोरनी तहसील जीरापुर जिला राजगढ़ (म.प्र.) में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 70% प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। इसमें राजस्थान व मध्यप्रदेश की प्रतिभायें शामिल हो सकती है।

प्रतिभा सम्मान का आयोजन नि:शुल्क विवाह सम्मेलन समिति गागोरनी के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाईन फार्म भरने की व्यवस्था की गई है। सभी प्रतिभाओं को अपने-अपने मोबाईल से फार्म भरने होगें। इसमें एक ईमेल आईडी से एक ही फार्म भरा जा सकेगा। फार्म भरने की अंतिम तिथ 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। कार्यक्रम तारीख एवं स्थान के बारे में शीघ्र ही जानकारी उपलब्ध करवा दी जायेगी। प्रतिभा सम्मान समारोह से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9977438494, 9669437296, 9575345769 नंबरों पर संपर्क कर सकते है।

2 COMMENTS

  1. प्रजापति समाज का यह प्रतिभा सम्मान समारोह एक सराहनीय पहल है। यह छात्रों को उनकी मेहनत और प्रतिभा के लिए प्रोत्साहित करता है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा ने प्रक्रिया को सरल और सुगम बना दिया है। इस तरह के आयोजन समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देते हैं। क्या इस समारोह में भाग लेने के लिए कोई विशेष पात्रता मानदंड है?

    • यह केवल प्रजापति समाज के लिए है।

Comments are closed.