प्रजापति मंथन का नवीन एप्प हुआ लोंच

0
92

प्रजापति मंथन : झालावाड़ (राज.) प्रजापति मंथन का नवीन एन्ड्रायड एप्प दीपावली के शुभ अवसर पर लाॅन्च हुआ है। इसकी लॉचिंग के अवसर पर प्रजापति मंथन के सम्पादक प्रहलाद कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रजापति मंथन का यह नवीन एप्प है। इसमें पाठकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई नये फिचर जोड़ें गये है।


इसमें पाठकों को एक ही एप्प में न्यूज, वैवाहिकी, ई-पेपर, हेल्पलाईन, विडियों आदि की सुविधाएं मिल सकेगी। पहले सभी सेवायें अलग-अलग प्लेटफार्म पर उपलब्ध थी। जिसे सभी आम लोगों के लिए उपयोग करना कठिन था। अब इस नये एप्प में सभी को एक ही स्थान पर जोड़ दिया गया है।


इससे पाठकों एवं समाज के लोगों को एक ही एप्प इंस्टोल करना होगा। इसी एप्प में सभी सेवायें उपलब्ध है। और सभी को होम स्क्रीप पर ही डिवाईड कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी तीन एप्प प्ले स्टोर पर लॉन्च किये जा चुके है। जिसमें अब बदलाव करते हुए नया इंटरफेस तैयार किया गया है।
लॉन्चिंग पर ई-पेपर मुफ्त
प्रजापति मंथन के सम्पादक ने बताया कि लॉचिंग के समय के 15 दिन के अन्दर एप्प इंस्टाल करने वालों को फ्री ई-पेपर पढ़ने की सुविधा दी जायेगी। यह ऑफर दीपावली से 15 तक लागू रहेगा। इस पीरियड के अंदर एप्प इंस्टाल करने वालों को यह ऑफर दिया जायेगा।
इसके पश्चात ई-पेपर पर वार्षिक चार्ज लगेगा।
एप्प को डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाईल के प्ले स्टोर से prajapatimanthan टाईप करे।