जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन एकजुटता का किया आह्वान

समाज की 625 प्रतिभाओं का किया सम्मान, शिक्षा पर दिया जोर

0
90

प्रजापति मंथन : परबतसर (राज.) प्रजापति समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 15 अक्टूबर को परबतसर के मंगलाना गांव स्थित श्रीगोपाल गौशाला परिसर में महंत सिद्धिगीरी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष किशोर दुल्हेपुरा, विशिष्ट अतिथि महिला प्रदेशाध्यक्ष माया प्रजापति, एडवोकेट वर्षा प्रजापत, महिला जिलाध्यक्ष संतोष, शिवभगवान सार्डीवाल, सिया प्रजापत और मुन्नाराम थे।

जबकि जिलाध्यक्ष किशन लाल नांदोली ने अध्यक्षता की। श्रीयादे माता की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 625 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि किशोर दुल्हेपुरा ने कहा कि कुम्हार समाज के लोगों को संगठित रहकर समाज के विकास की दिशा में बेहतर प्रयास करने चाहिए।

बालिकाओं को उच्च शिक्षित करें ताकि वे भी समाज के विकास में मजबूती से साथ दे सकें संत सिद्धगिरी महाराज ने कहा कि शिक्षा इस समाज का मुख्य आधार है। प्रतिभाएं तो उनमें है बस निखारने वाला चाहिए। कार्यक्रम में कुम्हार महासभा के जिला महामंत्री रामकिशन देवली, मकराना तहसील अध्यक्ष मिश्रिलाल, जिला सचिव अजय कुमार प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र प्रजापत, युवा जिलाध्यक्ष दीपक सार्डीवाल, सरोज प्रजापत, सीताराम प्रजापत, पांचूराम प्रजापत, राधेश्याम ढूंढाड़ा, प्रकाश प्रजापत, श्याम सुंदर प्रजापत, सुरेश देवतवाल मकराना, आनंदीलाल प्रजापत, सुरेश कुमावत, मूलाराम कुचेरिया, कैलाश प्रजापत, गोपाल प्रजापत, रामनिवास प्रजापत, भूपेन्द्र, सुरेश आदि मौजूद रहे।

माया प्रजापति ने महिला प्रदेशाध्यक्ष महिलाओं की समाज में अहम जिम्मेदारी होती है। किशन लाल पचकोडिया ने कहा कि कुछ भी हासिल करने के लिए जुनून की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। भूपेंद्र प्रजापत ने मंच संचालन किया।