चार्टर्ड अकाउंटेंट बने यशवंत प्रजापति

0
66

प्रजापति मंथन : शामगढ़(म.प्र.)

कस्बे के अनिल प्रजापति के सुपुत्र यशवंत प्रजापति के सीए बनने पर प्रजापति समाज में हर्ष का माहौल है। इस उपलक्ष में यशवंत प्रजापति को प्रजापति समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएँ दी। यशवंत के पिता अनिल प्रजापति ने बताया कि सीए की पढ़ाई के दौरान उसने काफी मेहनत की और आज उसकी मेहनत रंग लाई है। इसका श्रेय उसके गुरूजनों एवं माता-पिता को जाता है।

यशवंत के पिता अनिल प्रजापति टू-व्हीलर गाड़ियों का कार्य करते है। वे प्रजापति समाज शामगढ़ की युवा टीम में हमेशा अपनी भागीदारी रखते है। यशवंत के दादाजी स्व. मांगीलाल प्रजापति पटवारी मेलखेड़ा वाले भी समाज के कार्यो में हमेशा तत्पर रहते थे।