प्रजापति समाज का राजस्थान एवं मध्यप्रदेश का प्रतिभा सम्मान समारोह गागोरनी तहसील जीरापुर जिला राजगढ़ (म.प्र.) में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 70% प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। इसमें राजस्थान व मध्यप्रदेश की प्रतिभायें शामिल हो सकती है।
प्रतिभा सम्मान का आयोजन नि:शुल्क विवाह सम्मेलन समिति गागोरनी के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाईन फार्म भरने की व्यवस्था की गई है। सभी प्रतिभाओं को अपने-अपने मोबाईल से फार्म भरने होगें। इसमें एक ईमेल आईडी से एक ही फार्म भरा जा सकेगा। फार्म भरने की अंतिम तिथ 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। कार्यक्रम तारीख एवं स्थान के बारे में शीघ्र ही जानकारी उपलब्ध करवा दी जायेगी। प्रतिभा सम्मान समारोह से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9977438494, 9669437296, 9575345769 नंबरों पर संपर्क कर सकते है।