पूर्वी प्रजापति समाज का विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न, 29 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

0
15

प्रजापति मंथन : केलवाड़ा/बारां (राज.) जिले के सीताबाड़ी क्षेत्र में 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंति के पावन अवसर पर प्रजापति समाज सेवा समिति के तत्वाधान में पूर्वी प्रजापति समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमे 29 जोड़े विवाह बन्धन में बंधे। सम्मेलन अध्यक्ष अमर सिंह प्रजापति ने बताया की सम्मेलन में राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के कई गांवो से आऐ 29 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इससे पूर्व सीताबाड़ी सम्मेलन में कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा के बाद तोरण मारा गया इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। शाम 4 बजे पाणिग्रहण संस्कार की शुरूआत की गई। सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों ने वर-वधुओं को सुखमय खुशहाल जीवन जीने का आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मेलन आए समाजनों का कहना था कि कार्यक्रम बड़ी शांति पुर्ण तरीके से संपन्न हुआ इसके लिए सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते है।

सम्मेलन में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ नई दिल्ली मुंबई के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष समाजसेवी दुर्गा प्रसाद प्रजापति व जिलाध्यक्ष हेमराज चक्रधारी, नगर अध्यक्ष चेन सिंह प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।