30 दिसम्बर को राजगढ़ (अलवर) में होगा प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

0
106

प्रजापति मंथन : अलवर (राज.) जिले में बस स्टेण्ड के पास लव-कुश मैरिज गार्डन राजगढ़ में प्रजापति समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 30 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार समारोह प्रजापति महासभा राजस्थान द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रतिभावान समाज बन्धुओं को वर्ष 2022-23 में प्राप्त उपलब्धियों के आधार पर – 10वीं, 12वीं, में प्राप्तांको का 75 प्रतिशत या अधिक अंक वाले छात्र-छात्राओं,

वर्ष 2022-23 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 70 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने पर, वर्ष 2022-23 में राजकीय सेवा में RAS. IAS. NET. GAT. JRF. IIT. LECTURER. में नियुक्त हुए हो, राज्य या केंद्र स्तर पर सम्मान प्राप्त किया हो, राज्य, राष्ट्र या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित खिलाड़ी या वर्ष 2022-23 में निर्वाचित जन प्रतिनिधि हो ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। आवेदन केवल On-Line whats app के माध्यम से राजस्थान स्तर पर 25 दिसम्बर तक ही स्वीकार किये जाएगे।