3 मार्च को रटलाई में होगा श्रीयादे माता जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

0
69

प्रजापति मंथन : रटलाई/झालावाड़ (राज.) झालावाड़ जिले के रटलाई में श्रीयादे माता जयंती का भव्य आयोजन 3 मार्च को श्रीयादे माता मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। रटलाई प्रजापति समाज के लोगो से मिली जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण कार्यक्रम 2 दिवसीय होगा जिसमें 2 मार्च को रात 8 बजे से रात्रि जागरण होगा। अगले दिन 3 मार्च को प्रात: 9 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भारी संख्या में प्रजापति समाज के महिलाएं व पुरूष भाग लेंगे।

शोभयात्रा श्रीयादे माता मंदिर से आरम्भ होगी जो मुख्य मार्गो से होती हुई अपने निर्धारित स्थान तक पहुंचेगी। इसके बाद सभा को सम्बोधित किया जाएगा तथा महाआरती दोपहर 1 बजे होगी। अंत में दोपहर 2 बजे से महाप्रसादी (प्रीतिभोज) का आयोजन होगा।