11 फरवरी को सूतड़ा में होगा श्रीयादे माता जयंती का आयोजन

0
30

प्रजापति मंथन : बून्दी (राज.) जिले के तालेड़ा तहसील के ग्राम सूतड़ा में 11 फरवरी 2024 को श्रीयादे माता जयंती का आयोजन बरड़ क्षैत्र प्रजापति समाज के तत्वाधान में किया जाएगा। समिति के सदस्यो ने बताया कि दिनांक 11 फरवरी को सुबह 11:15 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो मुख्य मार्गो से होती हुई अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचेगी। महाआरती व महाप्रसादी का समय सायं 4:15 बजे से होगा और रात्रि जागरण रात 8:15 बजे से होगा।