11 फरवरी को बून्दी में मनाया जाएगा श्रीयादे माता जन्मोत्सव

0
41

प्रजापति मंथन : बून्दी (राज.) श्रीयादे माता जन्मोत्सव 11 फरवरी 2024 को बून्दी में कलश यात्रा निकालते हुए भव्य तरिेके से मनाया जाएगा। प्रजापति समाज समिति के अनुसार श्रीयादे माता जन्मोत्सव भीया गावं तह. केशवराय पाटन, जिला बून्दी में मनाया जाएगा। 10 फरवरी को जागरण रात्री 8:00 बजे से होगा। 11 फरवरी प्रात: 9:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी जो मुख्य मार्गो से होती हुई अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रख कर चलेंगी और साथ में पुरूष गाजे बाजे के साथ भजन करते हुए चलेंगें। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।