रामदयाल प्रजापति योगासन प्रतियोगिता में निर्णायक नियुक्त 

मनोहरथाना क्षेत्र में खुशी की लहर, प्रतिभाओं को करेंगे मार्गदर्शित

0
11

प्रजापति मंथन : मनोहरथाना / झालावाड। विद्या भारती के द्वारा आगामी माह में होने वाली योगासन प्रतियोगिता के लिए मनोहरथाना के योग प्रशिक्षक रामदयाल प्रजापति को निर्णायक के रूप में नियुक्त किया। रामदयाल प्रजापति मनोहरथाना के आदर्श विद्या मंदिर में शिक्षक है। वे शिक्षा के साथ योगासन में विशेष रूचि रखते है तथा योग शिक्षक का भी कार्य करते है।

उन्होंने बताया कि विद्या भारती के राष्ट्रीय खेलकूद विभाग के द्वारा देश भर में खेलकूद के आयोजन होते है। इसी के अन्तर्गत योगासन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होना है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से निर्णायकों को चुना गया है। अब वे प्रान्त, क्षेत्र, और अखिल भारतीय राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में निर्णायक अधिकारी के रूप में नियुक्ति कार्य करेंगे।