प्रजापति समाज का विवाह सम्मेलन बारां में हुआ आयोजित, 46 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

सेल्फी,ड्रोन व स्टेज कार्यक्रम रहा आकर्षण का केन्द्र

0
66

प्रजापति मंथन : बारां (राज.) प्रजापति विकास समिति बारां रजि. द्वारा देशी प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 मई 2024 को बारां में सम्पन्न हुआ जिसमें 46 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सम्मेलन अध्यक्ष चौथमल सरोया, संयोजक द्वारकालाल बडूलिया, मीडिया प्रभारी दिनेश बहेनिया ने बताया कि दो दिवसीय प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। प्रथम दिन चौमुखा बाजार में भगवान राधाकृष्ण मंदिर से देव विमान व कलश शोभा यात्रा निकालकर भगवान राधाकृष्ण विमान को मेलखेड़ी तिराहा बारां में सम्मेलन स्थल पर विराजमान किया।

अध्यक्ष चौथमल सरोया व युवा मंडल प्रभारी दीपेश प्रजापति व छात्र संघ प्रभारी मनीष प्रजापति ने बताया कि सम्मेलन में मेहमानों व दुल्हा दुल्हन के लिए घर जैसी विशेष सुविधा की गई थी। पांडाल में कूलर व वातानुकूल फव्वारे और जगह जगह शीतल जल की व्यवस्था, दुल्हा दुल्हन के लिए स्टेज कार्यक्रम वरमाला और ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा व आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। सम्मेलन में श्यामलाल सामरिया मेहरमा ने निशुल्क केसर युक्त गुलाबों चाय पिलाई। तीन सेल्फी प्वाइंट बनाएं जिसमें दिनभर फोटो खींचने वालों की लाइन लगी रही।

सम्मेलन में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ नई दिल्ली मुंबई के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद प्रजापति, प्रदेश युवा अध्यक्ष देवकिशन प्रजापति, प्रदेश महासचिव प्रहलाद प्रजापति, पत्रकार प्रजापति मंथन, झालावाड़ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति कोटा हाड़ौती प्रजापति समाज सुधारक संघ के अध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति, महामंत्री अमृत लाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष अमृतलाल प्रजापति थे।

पूर्व अध्यक्ष ओम प्रजापति, देवली श्री दक्ष महापंचायत के पूर्व संभागीय अध्यक्ष रामचंद्र गढ़वाल, श्री यादें माता सेवा संस्थान अध्यक्ष संजय पोटर, भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष ओम चक्रवर्ती, अंता पार्षद बालमुकंद प्रजापति, सर्व कुम्हार महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, नगर अध्यक्ष राकेश जैन, महावीर नामा, किशनगंज शाहाबाद विधायक ललित मीणा, बारां अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, राष्ट्रीय महासभा अध्यक्ष बाबूलाल रेनवाल, महासंघ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार उदयवाल, बारां नगर अध्यक्ष चैन सिंह प्रजापति,

हाड़ौती प्रजापति कर्मचारी महासंघ कोटा संभाग के कार्यकारिणी के सदस्य और कर्मचारी संघ बारां जिलाध्यक्ष शिव मोरवाल आदि शामिल हुए। देशी चौरासी पंचायत अध्यक्ष ओम अपरोतिया, महामंत्री हरपाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष उमेश प्रजापति व भोजन समिति प्रभारी मदन प्रजापति ने बताया कि युवा कार्यकर्ताओं व प्रजापति छात्रसंघ के सदस्यों ने सम्मेलन को सफल बनाया।