मध्यप्रदेश से इंजि नरेन्द्र प्रजापति जीते, मुरली मोरवाल व नर्मदा प्रसाद प्रजापति हारे

मध्यप्रदेश की मनगवाँ सीट से इंजि. नरेन्द्र प्रजापति रिकार्ड 31912 मतों से जीते

0
180

प्रजापति मंथन : मध्यप्रदेश। मध्यपद्रेश की मनगवाँ विधानसभा सीट से आज 3 दिसंबर को घोषित हुए चुनावी नतीजों में इंजि. नरेन्द्र प्रजापति जीत दर्ज कर विजयी हुए है। उन्होंने रिकार्ड 31912 वोटों के भारी अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को हराया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव 2023 में जीत कर विधानसभा पहुंचने वाले प्रजापति समाज के अकेले नेता है। नरेन्द्र प्रजापति को कुल 78754 वोट प्राप्त हुए वहीं कांग्रेस उम्मीदवार बबीता सकेत को कुल 46842 वोट मिल सके। इस प्रकार 31912 के भारी मतों के अंतराल से नरेन्द्र प्रजापति विजयी रहे।

मध्यप्रदेश की गोटेगाँव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नर्मदा प्रसाद प्रजापति को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेन्द्र नागेश ने 47788 वोटों के अंतराल से हरा दिया है। नर्मदा प्रसाद प्रजापति को कुल 43949 वोट मिले जबकि विपक्षी महेन्द्र नागेश को कुल 91737 वोट प्राप्त हुए है।

मध्यप्रदेश के बड़नगर से कांग्रेस की सीट से चुनाव लड़ रहे प्रजापति समाज के उम्मीदवार मुरली मोरवाल भी चुनाव हार गये है। उन्हें भाजपा उम्मीदवार जितेन्द्र उदय सिंह पाण्डेय ने 36693 वोटों के अंतर से हरा दिया है। मुरली मोरवाल को कुल 44035 वोट ही मिल सके जबकि जितेन्द्र उदय सिंह को 80728 वोट प्राप्त हुए है।

मध्यप्रदेश में नर्मदा प्रसाद प्रजापति एवं मुरली मोरवाल दोनों ही कांग्रेस के लोकप्रिय नेता माने जाते है और पूर्व में विधायक भी रह चुके है लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।