जोराराम कुमावत केबिनेट मंत्रीमंडल में शामिल, समाज में छाई खुशी की लहर

0
197

प्रजापति मंथन : सुमेरपुर (राज.) सुमेरपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर विधायक बने जोराराम कुमावत को केबिनेट मंत्री के रूप में चुना गया है। यह खबर सुन प्रजापति समाज में खुशी की लहर छाई हुई है। समाज के व्यक्ति का केबिनेट मंत्री बन जाने से सामाजिक विकास की संभावनाएं बड़ गई है। कुमावत को मंत्री बनाकर प्रजापति समाज को एक संदेश दिया है कि उनके जेसे ही आम आदमी को मंत्री बनाया है।


जोराराम कुमावत 1964 में एक गरीब मध्यम परिवार में जन्मे, सुमेरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक है और अपने लम्बे समय से चुने हुए विविध प्रतिनिधि और सार्वजनिक जीवन में 30 से अधिक वर्षो के अनुभव के साथ पहली बार सन 2000 में ग्राम पंचायत संदरू के सरपंच बने और बाद में उन्हे सुमेरपुर नगरपालिका क्षेत्र में अध्यक्ष के रूप में चुना गया। उन्होने भारतीय जनता पार्टी को गांव के सरपंच से लेकर सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक तक की कई प्रमुख क्षमताओं में सफलतापुर्वक सेवा दी है।


जोराराम कुमावत पिछले 30 वर्षो से सक्रिय कार्यकर्ता रहे है इन्होने सन 2000 से 2005 तक निर्विरोध सरपंच के श्रेष्ठ कार्यकाल पर पाली जिले की सर्वश्रेष्ठ आदर्श ग्राम पंचायत घोषित हुई। श्रमिक दिवस पर जयपुर में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मिलापचंद जैन द्वारा सम्मान प्राप्त किया। सुमेरपुर विधानसभा, सुमेरपुर नगरपालिका, तखतगढ़ नगरपालिका के चुनाव और जिला परिषद के चुनाव में भाजपा को जिताने में सक्रिय भुमिका निभाई।

कुमावत को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत व सरपंच का सम्मान भी मिल चुका है। उन्होने 2006 में डोडा बचाओ आंदोलन में भी सक्रिय भुमिका निभाई, 08 दिसम्बर 2007 में जयपुर भाजपा रैली को सफल बनाने में सुमेरपुर विधान सभा क्षेत्र से कुमावत की अहम भुमिका रही। 2013 में वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा को सुमेरपुर में सफल बनाया। किसानो को मुआवजा राशि दिलाने में महत्वपुर्ण भुमिका निभाई, सुमेरपुर में किसानो की समस्याओं को खत्म करने व समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहे,

सुमेरपुर में ही ब्रोकर व्यापार एसोसियेशन के अध्यक्ष के नाते पिछले कई वर्षो से व्यापारियों के हितो के लिए कार्य किया, कुमावत ने आज तक भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कोई चुनाव नहीं लडा, बल्कि सदैव पार्टी के आदेश का पालन किया, कुमावत आस पास के गांवो से सीधे संपर्क में रहै और अपनी छवि हमेशा साफ सुथरी रखी।