हाड़ौती प्रजापति समाज सुधारक संघ की नई कार्यकारिणी के लिए 6 सितंबर को होंगे चुनाव

0
7

प्रजापति मंथन : कोटा। हाड़ौती प्रजापति समाज सुधारक संघ की आम सभा एवं चुनाव 6 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे प्रजापति छात्रावास, दादाबाड़ी, कोटा में आयोजित किए जाएंगे। संघ की ओर से आजीवन सदस्यों एवं 1100 रुपए से अधिक के अनुदानदाता सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। 

संघ के अनुसार अध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति द्वारा 5 जनवरी 2026 को कार्यकारिणी भंग करने तथा 14 जून 2026 की आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाने के कारण संघ की विधान नियमावली के नियम 11 के अनुसार आम सभा बुलाकर चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया है।

आम सभा में इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

विगत वर्ष की बैठकों की समीक्षा, ऑडिट रिपोर्ट एवं आगामी बजट निर्माण कार्य पर चर्चा, अनुदान घोषणा की बकाया राशि जमा कराने पर चर्चा, बेसमेंट हॉल को वाटरप्रूफ कर प्रथम तल पूर्ण करने पर चर्चा, कार्यकारिणी के गठन पर सर्वसम्मति बनाने पर विचार, सर्वसम्मति नहीं बनने पर नियमानुसार मतदान प्रक्रिया पर विचार किया जायेगा।

अध्यक्ष सहित इन पदों के लिए होंगे चुनाव

संघ में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, वित्त मंत्री एवं शिक्षा मंत्री पद के लिए चुनाव होंगे। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 15 अगस्त से कार्यालय से आवेदन-पत्र प्राप्त कर सकेंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अगस्त को सुबह 11 बजे किया जाएगा। भरे हुए आवेदन-पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 28 अगस्त शाम 5 बजे तक तथा आवेदन-पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त शाम 5 बजे तक रहेगी।

आवेदन-पत्रों की जांच 2 सितंबर को सुबह 11 बजे की जाएगी और प्रत्याशियों की सूची 4 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रकाशित होगी। किसी पद पर केवल एक आवेदन मिलने पर संबंधित प्रत्याशी को 6 सितंबर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा। एक से अधिक प्रत्याशी होने पर 13 सितंबर 2026, रविवार को मतदान कराया जाएगा।

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए पात्रता

प्रत्याशी संघ का आजीवन सदस्य एवं 20 हजार रुपए से अधिक का अनुदानदाता होना चाहिए। अनुदान की राशि बकाया होने पर 31 अगस्त तक जमा करानी होगी। प्रत्याशी शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ तथा 35 वर्ष या उससे अधिक आयु का होना चाहिए। सदस्यता राशि, चंदा अथवा अनुदान बकाया होने पर मतदान की पात्रता नहीं होगी। सदस्यता या अनुदान डायरी जमा करा दी हो तथा 28 अगस्त 2026 तक नया सदस्य बना हो।

संरक्षक समीक्षा समिति

संरक्षक समीक्षा समिति में कृष्ण मुरारी प्रजापति (मुख्य संरक्षक), मोहनलाल प्रजापति (संरक्षक एवं कार्यकारी अध्यक्ष), प्रहलाद कुमार मोरवाल (संरक्षक), रामकरण प्रजापति (संरक्षक), ओमप्रकाश प्रजापति (संरक्षक), बाबूलाल रेनवाल (संरक्षक), मांगीलाल प्रजापति (पूर्व वित्त मंत्री), उदयचन्द प्रजापति (संरक्षक) एवं गीता प्रजापति (संरक्षक) शामिल हैं।

संघ ने सभी आजीवन सदस्यों एवं अनुदानदाता सदस्यों से आम सभा और चुनाव प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

सभी आजीवन सदस्यों एवं अनुदानदाता सदस्यों से आम सभा और चुनाव प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।