अंकित प्रजापति कर्मयोगी प्रतिभा रत्न सम्मान से हुए सम्मानित

0
5

प्रजापति मंथन : कोटा।  स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के पावन अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर द्वारा विगत 8 वर्षों से रक्तदान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अंकित प्रजापति को “कर्मयोगी प्रतिभा रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि रक्तदान एवं सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है। इस सम्मान के लिए मैं शिक्षा मंत्री आदरणीय मदन जी दिलावर का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। साथ ही, AV निःशुल्क कोचिंग के निदेशक अक्षय वैष्णव जी, मेरे सभी सहयोगी भाइयों एवं मेरी पूरी रक्तवीर युवा टीम का दिल से आभार, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और सेवा के इस संकल्प को मजबूत बनाया। यह सम्मान हम सभी की सामूहिक मेहनत, समर्पण और सेवा भावना का सम्मान है।

दिनांक 16 अगस्त को Nissansh classes, kota द्वारा आयोजित Merit Award Funcation कार्यक्रम में रक्तवीर युवा टीम के अध्यक्ष अंकित प्रजापति को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मिले “Memento of Honour” के लिए रक्तवीर युवा टीम अध्यक्ष अंकित प्रजापति को बहुत बहुत बधाई दी। अंकित प्रजापति रक्तदान के माध्यम से परोपकार एवं जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा तत्पर रहतें है।