प्रजापति मंथन : पीपल्दा/कोटा। कोटा जिले की रामगंजमण्डी तहसील के पीपल्दा ग्राम में प्रजापति समाज के द्वारा नवनिर्मित मंदिर में श्री ठाकुर जी महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रीयादे माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पहुंचकर प्रजापति समाज का गौरव बढ़ाया।
ग्राम पीपल्दा में प्रजापति समाज के द्वारा नवीन मंदिर का निर्माण करवाया गया। जिसमें दिनांक 4 से 8 मई तक प्राण प्रतिष्ठा एवं पंचकुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत 8 मई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसके अन्तर्गत प्रात: 9 बजे से मूर्तियों को भव्य कलशयात्रा के साथ नगर भ्रमण करवाया गया। इसके पश्चात पूर्ण विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इसी के साथ यहाँ पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी समिति के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीयादे माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक एवं राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शामिल हुये। जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 40 से अधिक प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिक्षामंत्री के हाथों सम्मान पाकर प्रतिभाओं के चेहरे खिल उठें। वहीं श्रीयादे माता माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक के मोटिवेशन से प्रतिभाओं एवं उपस्थित समाज के लोगों में नई उमंग की किरण खिल उठी। उन्होंने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं से उनके लक्ष्य के बारें में पूजा तो प्रतिभाओं ने बढ़े उमंग के साथ डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर बनने के सपने जाहीर किये। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी से कहा कि सभी को बढ़े सपने देखने चाहिए और उसे पूर्ण करने के लिए हरसंभव प्रयास करने चाहिए। तभी हमें सफलता मिलती है।

मंदिर समिति अध्यक्ष देवीचंद प्रजापति ने क्षेत्रीय विधायक एवं शिक्षामंत्री मदन दिलावर से मंदिर परिसर में इंटरलॉकिग लगाने की मांग रखी तो उन्होंने वहीं मंच से इंटरलॉकिंग लगाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पीपल्दा मंदिर का सबसे पहले पट्टा बनाने की भी घोषणा की। जिसका उपस्थित सभी समाज के लोगों ने तालियों से स्वागत किया। उन्होंने राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ठ अतिथि संत श्री रामनारायण जी महाराज मिश्रौलीधाम का स्वागत किया गया। साथ ही समाज की विभिन्न क्षेत्रों की समितियों का भी उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही मंच पर उपस्थित अतिथि दिलीप प्रजापति, नंदलाल प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, शिवलाल प्रजापति सहित सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत किया गया। मंच संचालन पीपलिया मंदिर अध्यक्ष प्रहलाद प्रजापति एवं बाघेर समिति से चन्द्रप्रकाश प्रजापति के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में देवीचंद प्रजापति ने आभार माना। इसके पश्चात भोजनप्रसादी का वितरण किया गया।

