तीर्थराज प्रयाग में मनाया श्रीयादे माता का जन्मोत्सव

श्रीयादे माता को राष्ट्रीय संत का दर्जा दिलाने के लिए अखाड़ो के समक्ष रखी मांग

0
611
प्रयागराज । शोभायात्रा में शामिल संत महात्मा एवं समाज के लोग।

प्रजापति मंथन : प्रयागराज (उ.प्र.)। तीर्थराज प्रयाग में आयोजित हुए महाकुंभ में संत श्री रामनारायण जी महाराज के द्वारा महाकुंभ प्रारम्भ होने से लेकर समाप्ति तक विशाल भण्डारे का अपने शिविर में आयोजन रखा गया। जिसमें 31 जनवरी को कुंभ क्षेत्र में प्रजापति समाज की आराध्या एवं कुलदेवी श्रीयादे माता का जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया। 

शोभायात्रा का शुभारम्भ प्रात: 10 बजे श्री रामनारायण जी महाराज के शिविर से हुआ। जो विभिन्न अखाड़ों के शिविर से होते हुए सोमनाथ मंदिर से सोमेश्वरघाट पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा में 251 फीट की चुनरी के साथ महिलाएँ सिर पर मिट्‌टी के कलश लेकर चल रही थी। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज लिये अश्वारोही चल रहे थे। उनके पीछे डीजे पर भगवान के भजनों की धुनों पर नाचती गाती हुई महिलाऐं चल रही थी। जिसके पश्चात फिर डीजे चल रहा था। जिसके पीछे विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रजापति समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन चल रहे थे। उनके साथ सेवानंद गिरी जी महाराज के सेवादार उनके पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देते हुए चल रहे थे जो कुंभ क्षेत्र में आकर्षण का केन्द्र थे। उनके साथ श्रीयादे माता रथ में सवार होकर चल रही थी। साथ ही महाकुंभ में आये हुए समाज के 3 महामण्डलेश्वर एवं साधु महात्मा बग्गी पर सवार होकर चल रहे थे।

शोभायात्रा के सोमेश्वर घाट पहुंचने पर माता गंगा, यमुना एवं सरस्वती को 251 फीट की चुनरी चढ़ाई गई और श्रीयादे माता को तीनों नदियों के पवित्र जल में स्नान करवाया गया। जिसके पश्चात श्रीयादे माता की आरती की गई और पुन: शोभायात्रा अखाड़ों के शिविरों से होते हुए रामनारायण जी महाराज के शिविर पहुंची। जहाँ पर शोभायात्रा समारोह में परिवर्तित हो गई।

समारोह में मुख्य अतिथि अनन्त विभूषित महामण्डलेश्वर स्वामी सेवानंद गिरि जी महाराज काचलाधाम गुजरात रहे। विशिष्ठ अतिथि महामण्डलेश्वर राममुनि जी महाराज पीठाधीश्वर संत मण्डल आश्रम भीमगौड़ा हरिद्वार, महामण्डलेश्वर 1008 साध्वी प्रज्ञानंद गिरी जी महाराज दाहोद, महंत स्वामी तृप्तानंद गिरि जी महाराज सिणधरी, महंत हनुमानदास जी महाराज चाडो की ढाणी सिणधरी, कथाव्यास देवी रूचिका रामायणी सेवा ट्रस्ट आश्रम मथुरा,  बद्रीदास जी महाराज भोपाल एवं महंत योगी नेम सागर जी महाराज पूजारी हिंगलाज माता मंदिर रहे।

कार्यक्रम में मालवी इकाई प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति भोपाल, मनोज प्रजापति इंदौर,प्रदेशाध्यक्ष  मुन्ना भाई प्रजापति, मुख्य संस्थापक भारतीय प्रजापति हिरोज सत्यनारायण प्रजापति, महिाला प्रदेश अध्यक्ष प्रीति प्रजापति आगरा, सरिता प्रजापति झारखण्ड, रामपाल प्रजापति अध्यक्ष चित्रकूट धर्मशाला, मल्लिकार्जुन कुंभार अध्यक्ष कर्नाटका, दर्शन प्रजापति कुरूक्षेत्र, प्रजापति मंथन संपादक प्रहलाद प्रजापति झालावाड़ एवं दूधाखेड़ी धर्मशाला समिति से सम्मेलन अध्यक्ष विनोद प्रजापति, सचिव राजमल प्रजापति, हिरालाल प्रजापति सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रजापति समाज के हजारों लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का संत श्री रामनारायण जी महाराज के द्वारा पुष्पमाला एवं श्रीयादे माता की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में श्रीयादे माता को राष्ट्रीय संत का दर्जा दिलाने की करते हुए पुरे देश में 1 तिथि श्रीयादे माता जन्मोत्सव के रूप में घोषित करने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम एवं शोभायात्रा का संपूर्ण कवरेज नीचे दिये गये विडियों में उपलब्ध है।

Shortst :- 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here