प्रजापति मंथन : झालावाड़। प्रजापति समाज की आराध्या एवं कुलदेवी श्रीयादे माता का जन्मदिवस वर्ष 2026 में 20 जनवरी 2026 को रहा है। इस अनुसार 20 जनवरी को देशा भर में प्रजापति समाज के द्वारा श्री श्रीयादे माता का जन्म दिवस मनाया जायेगा। प्रजापति समाज के द्वारा श्री श्रीयादे माता का जन्म दिवस पंचाग के अनुसार माघ महिने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। जो वर्ष 2026 में 20 जनवरी को मंगलवार के दिन आ रही है। इस अनुसार देशभर में प्रजापति समाज के द्वारा धुमधाम के साथ जन्मोत्सव मनया जायेगा।
राजस्थान में कई जगहों पर जन्मोत्सव के दौरान आयोजन होंगे। प्रदेश के कई जिलों में श्रीयादे माता के मंदिर बने हुए है। जैसे बूंदी जिले के तालेड़ा में, कोटा जिले के आवंली रोजड़ी में, बारां जिले के सिसवाली में तथा झालावाड़ जिले के बाघेर में श्री श्रीयादे माता के मंदिर प्रमुख है। इसी प्रकार जोधपुर में श्रीयादे माता का भव्य मंदिर है। जहाँ पर प्रतिवर्ष भव्य आयोजन होते है।

