Prajapati Kumhar Samaj Mandir – प्रजापति कुम्हार समाज मंदिर
देश भर में प्रजापति समाज के देवी – देवताओं के कई मंदिर है। जाे कई वर्षो पूर्व प्रजापति समाज के लोगों के द्वारा बनवायें हुए है। पुराने समय में समाज की गतिविधियों का संचालन मंदिर के माध्यम से किया जाता था। जिसमें समाज की पंचायत लगाकार समाज की समस्याओं को हल किया जाता था।
देश भर में स्थित ऐसे मंदिरों की जानकारी हमारे द्वारा एकत्रित की जा रही है। ताकि इस जानकारी को आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित किया जा सके तथा उन्हें बताया जा सके। आज जानकारी के अभाव में लोगों को अपने समाज के मंदिरों का पता नहीं है। कई बार बाहर से आने वाले समाजबंधु मंदिरों को ढूंढते रह जाते है।
यदि आप अपने क्षेत्र के मंदिरों की जानकारी अपडेट करवाना चाहते है तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।