राजस्थान व मध्यप्रदेश के साथ देश भर में प्रजापति समाज में तेजी से लोकप्रिय होता प्रजापति मंथन प्राक्षिक समाचार पत्र एवं वेब पोर्टल कैसे आपके लिए उपयोगी है, आईए, जानते है।
प्रजापति मंथन क्या है?
प्रजापति मंथन झालावाड़ राजस्थान से प्रकाशित होने वाला पाक्षिक समाचार पत्र है। जिसमें प्रमुख रूप से प्रजापति समाज पर केन्द्रीत समाचार, जानकारियां, ऐतिहासिक घटनाक्रम, लेख तथा विचार पढऩे को मिलते है। समाज में कई जगहों पर कई प्रकार के कार्यक्रम होते है, लेकिन समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह संभव नहीं है कि वह हर प्रोग्राम अटेंड कर सके। ऐसे में आप प्रजापति मंथन के माध्यम से घर बैठे हर जानकारी से अपडेट रहते है।
प्रजापति मंथन क्यों ?
मनुष्य एक सामाजिक तथा जिज्ञासु प्राणी है। जो समाज में रहता है और अपने आस-पास होने वाले घटनाक्रम को जानने की इच्छा रखता है। क्योंकि हमारी कई आवश्यकताएं है जो समाज से पूर्ण होती है। अत: समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने समाज को जानना बहुत जरूरी होता है। जिसमें समाज के इतिहास, समाज के महापुरूष, संत-महात्मा, देवी-देवता, समाज के समाज सेवक, नेतृत्वकर्ता आदि के बारे में सभी को जानना जरूरी होता है। ऐसे में पत्र-पत्रिकाओं का काफी महत्व रहता है। सही अर्थो में समाचार पत्रों का समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। प्रजापति मंथन एक माह में दो बार (प्रत्येक माह की 1 व 16 तारीख को) प्रकाशित होता है। साथ ही प्रजापति मंथन में दी जाने वाली न्यूज संपादक के द्वारा पुष्टि करने के पश्चात ही प्रकाशित की जाती है।
प्रजापति मंथन कैसे ?
पाक्षिक प्रजापति मंथन में कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध है। जिसमें न्यूज के साथ-साथ, समाज के बुद्धिजीवियों के विचार, विश्लेषण, समाज की प्रतिभाओं की जानकारी, राष्ट्रीय स्तर की घटनाओं की जानकारी, देश के विभिन्न हिस्सों में चल रही सामाजिक गतिविधियां, सामाजिक संगठनों के द्वारा की जा रही गतिविधियां आदि के बारे में आपकों समय-समय पर पता चलता रहता है। प्रजापति मंथन के द्वारा वैवाहिकी विज्ञापनों की सेवा भी प्रारम्भ कर दी गई है। जिसके माध्यम से समाज की युवा पीढी अपनी पसंद का जीवनसाथी आसानी से ढूंढ सकती है। इसी प्रकार जन्मदिन की बधाई, शादी की सालगिरह, शोक-संदेश, पुण्यतिथि, किसी व्यक्ति विशेष को बधाई आदि के विज्ञापन भी प्रकाशित किये जाते है।
प्रजापति मंथन ऑनलाईन भी :-
अब प्रजापति मंथन की सेवाएं ऑनलाईन भी उपलब्ध है। जिसमें खबरों के साथ-साथ ई-पेपर भी उपलब्ध है। अब मंथन की अधिकांश सेवाएं वेबसाईट पर भी प्रारम्भ कर दी गई है। जिससे आप घर बैठे ही सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। हमारे द्वारा तैयार किये गए न्यूज पोर्टल पर देश भर की खबरें पूर्ण विश्वसनियता के साथ उपलब्ध है।
प्रजापति मंथन का एन्ड्रायड एप्प लाँच –
मई 2019 में प्रजापति मंथन का एन्ड्रायड एप्प भी लांच कर दिया गया है। जिससे समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने मोबाईल पर हमारी सेवाऐं प्राप्त कर सकता है। इस एप्प के माध्यम से न्यूज पोर्टल पर अपडेट होने वाली खबरों के नोटिफिकेशन भी आपको मिलते रहते है। हमारे इस एप्प को गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
वैवाहिकी सेवाओं के लिए अलग से मैट्रीमोनियल पोर्टल तैयार –
प्रजापति समाज की युवा पीढी को अपने लिए योग्य जीवन साथी ढूंढने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। युवाओं की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रजापति मंथन के द्वारा शादी.कॉम की तर्ज पर ही https://manthanmatrimonial.com पोर्टल को तैयार करवाया है। जहां पर समाज का कोई विवाह योग्य लड़का-लड़की नि:शुल्क अपना पंजीयन कर सकते है। तथा नाममात्र के शुल्क के साथ आईडी पासवर्ड एक्टीवेट करवाकर घर-बेठे अपने लिए सुयोग्य जीवनसाथी ढूंढ सकते है।
प्रजापति मंथन घर बैठे प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें
प्रजापति मंथन का शुल्क का विवरण
साधारण डाक – 200/- रूपये प्रतिवर्ष
कोरियर – 400/- रूपये (केवल राजस्थान में)
– 550/- रूपये (देश में कहीं भी)
फ्रेंचाजी / प्रतिनिधि द्वारा – 300/- रूपये (जहां फ्रेंचाइजी दी हुई है वहां)
आजीवन सदस्य – 2100/- रूपये (साधारण डाक से)
(अधिकतम 16 वर्ष) – 5100/- रूपये (कोरियर / प्रतिनिधि)
दिये गऐ क्यूआर कोड को स्कैन करके भी आप हमारे सदस्य बन सकते है। पैमेंट करने के पश्चात इसकी रशीद हमें व्हास्एप्प जरूर करें। तथा फोन पर कंफर्म भी करें। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।
ऑनलाईन उपलब्ध सेवाएं :- न्यूज I ई-पेपर I वैवाहिकी I विज्ञापन I जनगणना
